देश
सुशांत केस की जांच करेगी CBI, सुप्रीम कोर्ट ने पटना में दर्ज FIR को सही माना
सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने केस की जांच का अधिकार सीबीआई को दिया है. लंबे समय से सुशांत का परिवार और उनके फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे. सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में दर्ज FIR को सही ठहराया है. साथ ही मुंबई पुलिस को जांच में सहयोग करने का आदेश दिया है.
कोर्ट ने कहा कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में जांच नहीं बल्कि सिर्फ पूछताछ की थी. सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस को कहा कि सभी दस्तावेज सीबीआई को दें. सुप्रीम कोर्ट के फैसले से महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस को बड़ा झटका लगा है. महाराष्ट्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को चुनौती दे सकती है.
सीबीआई जांच पर रिया के वकील का बयान
रिया के वकील ने कहा- सुप्रीम कोर्ट ने सभी फैक्ट्स, परिस्थितियों और मुंबई पुलिस की रिपोर्ट को देखने के बाद पाया कि मामले की सीबीआई जांच से ही एक्टर को न्याय मिलेगा. क्योंकि रिया ने खुद भी सीबीआई जांच की वकालत की थी. माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने यह भी देखा कि दोनों राज्यों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ राजनीतिक हस्तक्षेप किया जा रहा है, जिसे देखते हुए सीबीआई को यह मामला सौंपना ही न्याय के हित में होगा. क्योंकि अदालत ने सीबीआई को जांच सौंपी है, तो रिया सीबीआई द्वारा जांच का सामना करेगी. जैसा कि रिया ने पहले मुंबई पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय के साथ जांच में सहयोग किया है. रिया का कहना है कि सच्चाई वही रहेगी जो है चाहे कोई एजेंसी मामले की जांच क्यों ना करे.
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर क्या बोले नीतीश कुमार?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद साबित हुआ है कि बिहार पुलिस ने सही कार्रवाई की थी. बिहार सरकार का फैसला कानून के हिसाब से लिया गया था. अब सुशांत के परिवार को न्याय मिलेगा और मामले का सच सामने आएगा. सबकी इच्छा थी कि सुशांत केस की सीबीआई जांच हो. सुशांत केस की जांच सीबीआई ही सही तरीके से करेगी. सुशांत से पूरे देश की भावनाएं जुड़ी हुई हैं.
शिवसेना नेता संजय राउत का बयान
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- मुंबई पुलिस ने सही तरीके से मामले की जांच की है. मुंबई पुलिस को उनके ही राज्य के नेता बदनाम कर रहे हैं तो ये सही नहीं है. सच और न्याय की जांच हमेशा जीत होती है. जो आरोप लगाए जा रहे हैं वो सही नहीं है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राजनीतिक बयान देना सही नहीं. सुशांत केस में पहले दिन से राजनीति हो रही है. महाराष्ट्र की परंपरा है कि हर किसी को न्याय मिले. कोई भी कानून से ऊपर नहीं है.
सीबीआई की टीम जांच के लिए मुंबई जाएगी
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब सीबीआई की टीम मुंबई जाएगी. अब केस की जांच मुंबई में की जाएगी. सीबीआई मुंबई पुलिस से केस डायरी, सभी गवाहों और संदिग्धों के बयान, फॉरेंसिक और ऑटोप्सी रिपोर्ट मांगेगी. सीबीआई क्राइम सीन का विजिट करेगी. एजेंसी क्राइम सीन को रीक्रिएट भी कर सकती है. सीबीआई उन लोगों के बयान दर्ज करेगी जो सुशांत की मौत के वक्त वहां मौजूद थे. सीबीआई रिया, उनके भाई शोविक, पिता इंद्रजीत और बाकियों को समन भेजेगी. इसके बाद ही सीबीआई किसी की गिरफ्तारी पर फैसला लेगी.
SC के फैसले पर क्या बोले मनोज तिवारी?
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सीबीआई को जांच सौंपे जाने पर कहा- मैं बहुत राहत महसूस कर रहा हूं. आज का दिन सुशांत के परिवार और उनके फैंस के लिए काफी इमोनशल है. 66 दिन के बाद मन सुकून महसूस कर रहा है. मैं सभी का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने केस को लेकर अपनी आवाज उठाई. पहली बार मुंबई पुलिस की इतनी किरकिरी हुई है. अब सच की जांच होगी. मैं सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करता हूं.
सुशांत केस की सीबीआई जांच पर सेलेब्स के रिएक्शन
सुशांत केस की जांच सीबीआई को मिलने के बाद तमाम बॉलीवुड सेलेब्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं. कंगना रनौत ने SSR वॉरियर्स को बधाई दी है. कंगना ने इसे मानवता की जीत बताया है. वहीं अक्षय कुमार ने भी सीबीआई जांच पर खुशी जताई है. उन्होंने ट्वीट कर सच सामने आने की उम्मीद जताई.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.