देश
सभा में तलवार दिखाकर मुश्किल में फंसे राज ठाकरे, ठाणे में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
nobanner
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है. ठाणे के नौपाडा पुलिस स्टेशन में राज ठाकरे के खिलाफ ये केस दर्ज हुआ है. मुंबई से सटे थाने में राज ठाकरे की मंगलवार को उत्तर सभा थी, जिसने उन्होंने तलवार दिखाई थी. ठाणे के कमिश्नर जयजीत सिंह ने राज ठाकरे के खिलाफ केस दर्ज होने की पुष्टि की है. इससे पहले महाराष्ट्र गृह विभाग ने कहा कि राज ठाकरे के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा.
Share this: