देश
विकास दुबे एनकाउंटर का शिवसेना ने किया समर्थन, कार्रवाई पर सवालों को बताया गलत
कानपुर हत्याकांड (Kanpur Encounter) के मुख्य आरोपी और कुख्यात बदमाश विकास दुबे (Vikas Dubey) के एनकाउंटर का शिवसेना ने समर्थन किया है. शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा यूपी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल ना उठाए जाएं. जिन गुंडों ने पुलिस की हत्या की उसपर सवाल उठना चाहिए, पुलिस पर नहीं. विकास दुबे का एनकाउंटर लॉ एंड आर्डर का सवाल था.
बताते चलें कि गैंगस्टर विकास दुबे को कल उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद देर शाम यूपी एसटीएफ की विकास की ट्रांजिट रिमांड लेकर सड़क के रास्ते कानपुर के लिए रवाना हुई थी. इस दौरान कानपुर सीमा में दाखिल होते ही विकास ने सुरक्षाकर्मियों से बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की. इसी दौरान हाथापाई में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इसमें कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.