देश
रिया की आज भी गिरफ्तारी टली, कल फिर होगा NCB के सवालों से सामना
सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी आज भी नहीं होगी. उनसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम मंगलवार को भी पूछताछ करेगी. वहीं, मुंबई पुलिस की उस टीम को अलर्ट कर दिया गया है, जो रिया को एस्कॉर्ट करके ले जाती है. सुबह 9.30 बजे से रिया चक्रवर्ती से पूछताछ चल रही है.
सुशांत केस में ड्रग्स कनेक्शन की जांच के लिए जो SIT बनाई गई है, उस SIT के हेड केपीएस मल्होत्रा रिया से पूछताछ कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक पूछाताछ पूरी खत्म होने के बाद ही रिया की गिरफ्तारी होगी.
सोमवार को सुशांत की बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ रिया ने शिकायत दर्ज कराई. फर्जी मेडिकल पर्चे को लेकर रिया ने RML के डॉक्टर तरुण कुमार के खिलाफ भी शिकायत दी है. ये जानकारी रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने दी. रिया ने जालसाजी, एनडीपीएस एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस 2020 के खिलाफ केस दर्ज कराया है.
केस की मुख्य आरोपी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से एनसीबी पूछताछ कर रही है. ऐसे में उसने रिया के भाई शोविक समेत सुशांत के स्टाफ दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा को भी कस्टडी में रखा हुआ है.
बताया का रहा है कि एनसीबी ने रिया के मामले को कैसे हैंडल किया जाए, इसके बारे में मीटिंग की है. मीटिंग में फैसला किया गया है कि अब रिया के टच में रहे सभी ड्रग पैडलर्स की लिस्ट तैयार की जाएगी. एनसीबी रिया के दोस्तों के बारे में जानकारी इकट्ठा करेगी. साथ ही सुशांत सिंह राजपूत और शोविक चक्रवर्ती के दोस्तों के बारे में भी जानकारी निकाली जाएगी.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.