देश
मुंबई के नाइट क्लब में रेड, Suresh Raina फंसे; बैक डोर से फरार हुए Badshah-Randhawa
कोरोना वायरस महामारी के नियमों को ताक पर रख कर बॉलीवुड सेलेब्स के पार्टी करने का मामला सामने आया है. रात करीब तीन बजे मुंबई पुलिस (Mumbai police) ने अंधेरी के एक बड़े क्लब ड्रैगन फ्लाई पर छापा मारा. सूत्रों के मुताबिक क्लब में पार्टी चल रही थी, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स मैजूद थे. कहा जा रहा है कि छापा पड़ने के बाद ये सेलेब्स पीछे के दरवाजे से बाहर निकल गए.
मुंबई पुलिस ने मारा छापा
मुंबई पुलिस ने अंधेरी के एक बड़े क्लब में छापा मारा, जहां कई हाई प्रोफाइल सेलिब्रेटिज (bollywood celebrities) को हिरासत में लिया गया. कहा जा रहा है कि कई कलाकार वहां मौजूद थे. इन सेलेब्स के खिलाफ कोरोना वायरस के नियमों को तोड़ने को लेकर केस दर्ज किया गया है. हालांकि, जब पुलिस ने छापा मारा तो कई सेलिब्रेटिज वहां से पीछे के दरवाजे से निकल गए.
ये लोग थे पार्टी में शामिल
जानकारी के मुताबिक छापे के वक्त गायक गुरु रंधावा (Guru Randhawa), सुजैन खान (Sussanne Khan) और रैपर बादशाह (Badshah ) भी मौजूद थे. ये सभी पिछले के दरवाजे से निकल गए. पुलिस ने 34 लोगों को हिरासत में लिया. सूत्रों की मानें तो इस समय मौके पर क्रिकेटर सुरेश रैना भी मौजूद थे और उनके खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. बता दें, मुंबई में नाइट कर्फ्यू लागू है, ऐसे में इन लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया है.