अपराध समाचार
महाराष्ट्र: सेना के सबसे बड़े हथियार डिपो में आग, दो अधिकारियों और 18 जवानों की मौत
- 454 Views
- May 31, 2016
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- 0 Comments
- Edit
आयुध डिपो में भीषण आग
महाराष्ट्र में नागपुर के पुलगांव स्थित सेना के सबसे बड़े हथियार डिपो में आग लगने से दो अधिकारियों और 18 जवानों की मौत हो गई. आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं लेकिन बीच-बीच में हो रहे धमाकों की वजह से ऑपरेशन में परेशानी आ रही है.
बताया जा रहा है कि आयुध डिपो में आग देर रात करीब डेढ़ बजे लगी. आग पर काबू पाने के लिए तुरंत कोशिशें शुरू कर दी गईं. आग सेना के डंपिंग यार्ड में लगी थी, जो देखते ही देखते भयंकर हो गई. आग पर किसी तरह काबू पाया गया लेकिन बीच-बीच में होने वाले धमाकों की वजह से फिर आग भड़क उठी.
चार अधिकारी घायल, एक की हालत गंभीर
आग में झुलसने से सेना के चार अधिकारी घायल भी हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गंभीर रूप से झुलसे डिप्टी कमांडेंट को आईसीयू में भर्ती कराया गया है.
घटना की जांच के लिए SIT
आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जा रहा है.