देश
मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राज कुंद्रा और रायन की जमानत याचिका की खारिज
एडल्ट फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार हुए मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की मुश्किल बढ़ने वाली है. आज मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राज कुंद्रा और रायन की जमानत याचिका खारिज कर दी है. राज कुंद्रा (Raj Kundra) को मंगलवार को इस मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. वहीं ईडी ने राज कुंद्रा (Raj Kundra) केस में एफआईआर की कॉपी मांगी है. एडल्ट फिल्मों के निर्माण और कुछ ऐप के जरिये उनके प्रदर्शन के मामले मे गिरफ्तार किये गये राज कुंद्रा और रयान थोरपे ने अपनी जमानत याचिका दायर की थी.
मंगलवार को मुंबई की किला कोर्ट ने राज कुंद्रा (Raj Kundra) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है. मंगलवार को सुनवाई के दौरान पुलिस ने राज कुंद्रा की 7 दिन की कस्टडी की मांग की. पुलिस ने कोर्ट में बताया कि राज कुंद्रा के सिटी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के डेबिट एकाउंट फ्रीज कर दिए गए है. राज कुंद्रा को 19 जुलाई को एडल्ट फिल्में बनाने और उन फिल्मों को एप पर प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. जिसके बाद 23 जुलाई को राज ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ चुनौती दी थी.