देश
बीजेपी ने फिर से पुष्कर सिंह धामी पर जताया भरोसा, चुने गए विधायक दल के नेता
उत्तराखंड में अगले मुख्यमंत्री के नाम से पर्दा उठ गया है. नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए बीजेपी विधायक दल ने सोमवार को बैठक की जिसके बाद पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता चुना गया है. चुनाव से पहले धामी ही राज्य में बीजेपी सरकार के मुखिया थे लेकिन इस बार वह अपनी सीट खटीमा से विधान सभा चुनाव हार गए थे.
चुनाव हार के भी जीता भरोसा
देहरादून में बीजेपी विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक मीनाक्षी लेखी और चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी मौजूद रहे. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भी पर्यवेक्षक के तौर पर इस बैठक में मौजूद रहे. धामी के चुनाव पर राजनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर 6 महीने के कार्यकाल में ही पुष्कर सिंह धामी ने अपनी छाप छोड़ दी थी. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा.
‘उत्तराखंड फिर मांगे, मोदी-धामी की सरकार’ के नारे के साथ विधान सभा चुनाव लड़ने वाली बीजेपी ने अपनी परंपरागत सीट खटीमा से हारने के बावजूद पुष्कर सिंह धामी पर भरोसा जताया है. पहले माना जा रहा था कि पार्टी राज्य में नेतृत्व परिवर्तन कर सकती है लेकिन अब धामी ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे.
CM पद की रेस में रहे ये नेता
विधायक दल की बैठक से पहले भी धामी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे थे. उनके अलावा चौबटटाखाल के विधायक सतपाल महाराज, श्रीनगर के विधायक धन सिंह रावत, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल थे.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.