देश
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में कराए गए भर्ती
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत फिर से बिगड़ गई है. इस वजह से उन्हें आज (14 दिंसबर) को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया है. जानकारी के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है. कुछ ही देर में मेडिकल बुलेटिन जारी किया जा सकता है.
लालकृष्ण आडवाणी 97 साल के हैं. उन्हें पीछे 4-5 महीनों में कई बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. इससे पहले उन्हें अगस्त के महीने में अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं लालकृष्ण आडवाणी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लालकृष्ण आडवाणी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं. इसी साल उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था. स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते वे राष्ट्रपति भवन के आयोजन में नहीं पहुंच सके. उन्हें आवास पर ही भारत रत्न दिया गया था.
बता दें कि आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देने उनके आवास पहुंचे थे. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो भी शेयर की थी, जिसमें पीएम मोदी को लालकृष्ण आडवाणी को गुलदस्ता भेंट करते हुए देखा गया था. पीएम मोदी ने फोटो के कैप्शन में लिखा था, ”आडवाणी जी के निवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.”
कराची में हुआ था जन्म
लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था. वो 1942 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जुड़ गए थे. वो 986 से 1990 तक, फिर 1993 से 1998 और 2004 से 2005 तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं. इसके अलावा वो पार्टी के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहे हैं. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वो गृह मंत्री और उपप्रधानमंत्री भी थे.