देश
बंगाल में तस्करी के लिए मृत जानवरों का इस्तेमाल, पेट में छुपा कर ले जाए जा रहे थे मछली के अंडे
भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्कर मृत मवेशियों के पेट में सामान रख कर तस्करी कर रहे हैं. सीमा सुरक्षा बल ने इन्हें पकड़ा है. बंगाल के 24 परगना जिले के गोलपाड़ा सीमा चौकी इलाके में सीमा सुरक्षा बल को नदी में बहते मवेशियों के शव दिखे जिसके बाद संदेह के आधार पर इन्हें कब्जे में लिया गया. इस नदी को ‘सदरपाड़ा नाला’ के नाम से जाना जाता है.
बीएसएफ को मृत मवेशियों के पेट के अंदर से मछलियों के अंडे मिले जिनकी तस्करी की जा रही थी. इन मवेशियों के पेट में सिलाई की हुई थी. सिलाई काटने पर पेट के अंदर से 12 पॉलिथीन फिश बॉल्स निकाले गए.
बीएसएफ साउथ बंगाल फ्रंटियर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोलपाड़ा चौकी के जवानों ने दो मृत जानवरों की बॉडी से 12 पॉलिथीन बैग जब्त किए हैं. इन बैग्स में मछली के अंडे थे. जिन्हें शवों के पेट के अंदर रखकर सिल दिया गया था.
बता दें कि बांग्लादेश में मछली के अंडों की काफी डिमांड है. जब्त किए गए मछली के अंडों की कीमत भारतीय करेंसी में 50,000 रुपए है. वहीं बांग्लादेश में इन्हें इसकी तीन गुना कीमत पर बेचा जाता.
अधिकारियों ने बताया कि तस्कर इसी तरह से सीमा पार मछली के अंडों को पहुंचाते थे. पहले ये मृत जानवरों के पेट में इन अंडों को रख देते, फिर इन्हें नदी में बहा दिया जाता था. इसके बाद जब ये तैरते हुए बांग्लादेश के सीमा में चले जाते, वहां पर एजेंट इन्हें कलेक्ट कर लेता था.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.