देश
प्रधानमंत्री आवास पर सिख प्रतिनिधमंडल से मिले PM, बोले- ये मोदी का घर नहीं
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास पर सिख समुदाय के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने देश को संबोधित किया. संबोधन के अंत में पीएम मोदी बोले कि यह पीएम आवास है कोई मोदी का घर नहीं है. यहां प्रधानमंत्री मोदी बोले, स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्रता के बाद के युग में उनके योगदान के लिए पूरा देश सिखों का आभारी है.
‘गुरुद्वारों में जाना मेरे जीवन का हिस्सा रहा’
पीएम मोदी बोले- गुरुद्वारों में जाना, सेवा में समय देना, लंगर पाना, सिख परिवारों के घरों पर रहना, ये मेरे जीवन का हिस्सा रहा है. यहां प्रधानमंत्री आवास में भी समय-समय पर सिख संतों के चरण पड़ते रहते हैं. उनकी संगत का सौभाग्य मुझे मिलता रहता है.
Unicorns की संख्या पर कही बात
सिख समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘इसी कालखंड में हम दुनिया के सबसे बड़े स्टार्टअप Ecosystems में से एक बनकर उभरे हैं. हमारे Unicorns की संख्या लगातार बढ़ रही है. भारत का ये बढ़ता हुआ कद, ये बढ़ती हुई साख, इससे सबसे ज्यादा किसी का सिर ऊंचा होता है तो वो हमारा Diaspora है.
गुरुओं ने दी ये सीख
हमारे गुरुओं ने हमें साहस और सेवा की सीख दी है. दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में बिना किसी संसाधन के हमारे भारत के लोग गए और अपने श्रम से सफलता के मुकाम हासिल किए. यही स्पिरिट आज नए भारत की भी है.