देश
पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने सीएम उद्धव को लिखी चिट्ठी, गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगाए ये गंभीर आरोप
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर बड़ा आरोप लगाया है. परमबीर सिंह ने इस पत्र में सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास मिले विस्फोटक मामले में गिरफ्तार असिस्टेंड पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाजे को वसूली करने को कहा गया था. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख की तरफ से वाजे को 100 करोड़ रुपये हर महीने देने को कहा गया था.
इस पत्र में परमबीर सिंह ने कहा है कि मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के इंटेलिजेंस यूनिट की जिम्मेदारी संभालने वाले सचिन वाजे को गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पिछले कुछ महीनों के दौरान अपने आधिकारिक आवास द्यानेश्वर पर कई बार बुलाया था. वाजे को बार-बार गृह मंत्री के लिए पैसा इकट्ठा करने का निर्देश दिया गया था.