देश
नवाब मलिक का बड़ा आरोप, पूरे महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस के संरक्षण में चल रहा ड्रग्स का खेल, CBI करे जांच
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ड्रग पैडलर के बीजेपी नेता के साथ संबंध है. उन्होंने कहा कि पूरे महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस के इशारे पर ही ड्रग्स का धंधा चलता आ रहा है. इसके साथ ही मलिक ने पूछा का आखिर क्यों केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले खुद समीर वानखेड़े के परिवार से मिले? उन्होंने कहा कि आरोपी का समर्थन करना दुर्भाग्यपूर्ण है. जो सवालों के घेरे में है, उनके घर क्यों अरुण हलधर गए? उन्होंने कहा कि एससी कमिशन की मर्यादा को हलधर भूल गए हैं. वे एससी कमिशन की मर्यादा को समझें.
नवाब मलिक ने आगे कहा कि अरूण हलधर का रवैया संदेहास्पद है. जेल में बंद जयदीप राणा को मदद किसने पहुंचाई है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के कई नेताओं के ड्रग पैडलर से सबंध है. मैंने जयदीप राणा का फोटो ट्वीटर पर डाला है.
नवाब मलिक बोले- बीजेपी के ड्रग पेडलर से संबंध
उन्होंने कहा कि जयदीप राणा के देवेन्द्र फडणवीस से संबंध है. जयदीप ने फडणवीस की पत्नी के गाने फाइनेंस किए. ड्रग ट्रैफिकिंग में जयदीप राणा की गिरफ्तारी हुई थी. उन्होंने कहा कि एक गाने में जयदीप राणा, देवेन्द्र फडणवीस और उनकी पत्नी तीनों शामिल हैं. नवाब मलिक ने अपना निशाना और तेज करते हुए कहा कि समीर वानखेड़े को लाने वाले देवेन्द्र फडणवीस थे, ताकि लोगों को ड्रग्स केस में फंसाया जा सके.
उन्होंने कहा कि सारा ड्रग का खेल देवेन्द्र फडणवीस को इशारे पर ही हो रहा है. मलिक ने कहा कि काशिफ खान जैसे ड्रग पैडलर को छोड़ दिया गया. ड्रग पेडलर को बचाने के लिए ही समीर वानखेड़े को लाया गया था. पूरा ड्रग का खेल महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस के संरक्षण में चल रहा था और चल रहा है. इसलिए फडणवीस पर लगे आरोपों की केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई से जांच हो. नवाब मलिक ने आगे कहा कि प्रतीक गाबा और नीरज मुंडे से देवेन्द्र फडवीस के संबंध है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.