डोभाल की चीनी विदेश मंत्री को दो टूक: सीमाई क्षेत्र से सेना हटाना पहली शर्त, तभी आगे बढ़ सकते हैं दोनों देशों के रिश्ते
विस्तार
वार्ता से जुड़े सूत्रों ने बताया कि डोभाल ने यी से कहा कि कूटनीतिक व सैन्य स्तर पर सकारात्मक बातचीत रिश्तों को सामान्य बनाने की पूर्व शर्त है। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसी भी कार्रवाई से दोनों देशों की सुरक्षा का हनन नहीं हो। इस दिशा में प्रयास करना होंगे। साथ ही जितनी जल्दी हो बकाया मसलों को हल किया जाना चाहिए। सूत्रों के अनुसार चीनी पक्ष ने एनएसए डोभाल को चीन यात्रा को न्योता दिया तो उन्होंने सकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि वह चीन यात्रा कर सकते हैं बशर्ते तात्कालिक मुद्दों को सफलातपूर्वक सुलझा लिया जाए।