देश
जम्मू-कश्मीर में मुफ्ती का अस्तित्व खतरे में! पिछले चुनाव तक थी सबसे बड़ी पार्टी, अमिलीं केवल 3 सीट
जम्मू और कश्मीर में 10 साल पहले तक सबसे बड़ी पार्टी रही PDP को इस बार अपना अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में महबूबा मुफ्ती की पार्टी को केवल 3 सीटें मिल सकी हैं. यह वही पार्टी है जो 2014 के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें लाकर किंग मेकर बनी थी और बीजेपी के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई थी.
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में महबूबा मुफ्ती की PDP को केवल 8.87 फीसदी वोट परसेंट मिला. वहीं, जीन तीन सीटों पर पीडीपी को जीत मिली है, उनमें कुपवाड़ा, त्राल और पुलवामा शामिल हैं. वहीं, त्राल सीट ऐसी रही, जहां पीडीपी उम्मीदवार रफीक अहमद नाइक केवल 460 वोटों के अंतर से जीते.
महबूबा मुफ्ती की बेटी भी हार गईं चुनाव
इसके अलावा, कुपवाड़ा से मीर मोहम्मद फयाज और पुलवामा से वहीदुर्रहमान पारा पार्टी की साख बचाने में योगदान दे सके. इतना ही नहीं, महबूबा मुफ्ती की पारिवारिक सीट बिजबेहारा पर उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने पहली बार चुनाव लड़ा था. यह सीट भी पीडीपी नहीं बचा सकीं और इल्तिजा मुफ्ती को नेशनल कांफ्रेंस के बशीर अहमद शाह वीरी ने 9770 वोटों के अंतर से हरा दिया.
10 साल पहले तक था PDP का दबदबा
साल 2014 के विधानसभा चुनाव में महबूबा मुफ्ती की पीडीपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई थी. उस समय पीडीपी को कुल 28 सीटें मिली थीं और वोट परसेंट 22.67 फीसदी था. ये भी इसके पहले हुए चुनाव से सात सीटें ज्यादा थीं. यानी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा था.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.