देश
गृहमंत्री ने श्रीनगर में मंच पर लगा बुलेट प्रूफ ग्लास हटवाया, बोले- दिल से डर निकाल दीजिए
तीन दिन के दौरे जम्मू-कश्मीर पहुंचे गृहमंत्री शाह के टूर का आज आखिरी दिन है। सोमवार को श्रीनगर पहुंचे गृहमंत्री ने अपना बैखोफ अंदाज दिखाया। उन्होंने मंच पर लगा बुलेट प्रूफ ग्लास हटाते हुए कहा कि अब कश्मीर के लोगों को अपने दिल से डर निकाल देना चाहिए।
सिविल सोसाइटी के लोगों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कश्मीर अब तरक्की की राह पर है। मैं बिना बुलेट प्रूफ जैकेट के आपके बीच मौजूद हूं। आपसे दिल-खोलकर बात करने आया हूं। 70 साल तक यहां के युवाओं को उनका अधिकार नहीं मिला। अब उन्हें बराबरी का अधिकार मिलेगा।
शाह ने कहा कि फारूक साहब ने भारत सरकार को पाकिस्तान से बात करने की सलाह दी। मैं घाटी के युवाओं से बात करना चाहता हूं। मैंने घाटी के युवाओं के सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाया है।
खीर भवानी मंदिर में पूजा की
इससे पहले उन्होंने यहां के लोकप्रिय खीर भवानी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता की आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा भी लगाई।
रविवार को शाह ने जम्मू का दौरा किया था। वे मकवाल बॉर्डर पहुंचे और यहां पर लोगों और सैनिकों से बातचीत की। उनके साथ जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा भी थे।
आर्टिकल 370 हटने से नया सफर शुरू हुआ: शाह
अपने दौरे के दूसरे दिन शाह ने जम्मू में रैली को भी संबोधित किया। शाह ने कहा कि आर्टिकल 370 हटने के बाद प्रदेश में विकास का नया सफर शुरू हुआ है। अब यहां किसी को डरने की जरूरत नहीं है। अब जम्मू के लोगों के साथ भेदभाव नहीं होगा। मौसम खराब होने के कारण शाह की रैली का स्थान बदला गया है। अब भगवती नगर की जगह उनकी रैली जम्मू यूनिवर्सिटी के जनरल जोरावर सिंह ऑडिटोरियम में हो रही है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। हम ऐसी स्थिति बनाने चाहते हैं जिससे एक भी व्यक्ति की जान न जाए। आजादी के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में पर्यटन के लिए निर्माण कार्य शुरू हुए हैं। जम्मू में दो साल के अंदर मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। कल हेलिकॉप्टर पॉलिसी की घोषणा हुई। अब जम्मू के हर जिले में हेलिपैड बनाए जाएंगे।
राज्य में 12 हजार करोड़ रुपए का निवेश
शाह ने मोदी सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए जम्मू-कश्मीर के 7 हजार लोगों को नौकरी का अपॉइंटमेंट लेटर देने का ऐलान किया। वहीं प्रदेश में 12 हजार करोड़ रुपए का निवेश आने की जानकारी भी दी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में 7 नए मेडिकल कॉलेज शुरू करने की बात कही। वहीं उज्जवला योजना समेत मोदी सरकार के डेवलपमेंट प्लान का भी जिक्र किया।
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.