देश
कुलगाम में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, एक नागरिक घायल, सुरक्षा बलों ने इलाका घेरा
जम्मू और कश्मीर के कुलगाम में पुलिस पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमले में कोई भी पुलिसवाला घायल नहीं हुआ है. हालांकि, हमले में एक नागरिक घायल हुआ और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच, सुरक्षा बलों ने इलाकों को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
बता दें कि जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा बलों की सक्रियता से आतंकी बैकफुट पर हैं. सुरक्षा बल घाटी से आतंकवाद को खत्म करने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. इसी बौखलाहट में वे सुरक्षा बलों पर हमला कर रहे हैं. इससे पहले मंगलवार को पुलवामा जिले के ही त्राल में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था.
इस बीच, खुफिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आतंकी व्हिकल बॉर्न इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिक डिवाइस (वीबीआईईडी) के जरिए फिदायीन हमला करना चाहते हैं. जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी एक बार फिर कार बम से हमले की योजना बना रहे हैं. खुफिया विभाग ने यह अलर्ट जारी किया है. यही नहीं सूत्रों का यह भी दावा है कि जैश के कमांडर आईएसआई की मदद से पख्तून भाषा बोलने वाले आतंकियों के लिए लॉन्च पैड तैयार कर रहे हैं.
घुसपैठ की योजना बना रहे आतंकी
लॉन्च पैड के जरिए बड़ी संख्या में आतंकी भारत में एलओसी के जरिए घुसपैठ की योजना बना रहे हैं. एलओसी के पास बड़ी संख्या में आतंकी इकट्ठा हुए हैं. पाकिस्तानी सेना की मदद से पाक अधिकृत कश्मीर में आर्मी के खाली पड़े तेजिन ट्रेनिंग कैंप में तालिबान और जैश के आतंकियों को बम बनाने और वीबीआईईडी प्लांट करने की ट्रेनिंग दी गई है. कुछ आतंकी खास तौर पर इसके लिए ट्रेन किए गए हैं.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.