देश
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन पर लगे ये गंभीर आरोप, तुरंत छोड़नी पड़ी कप्तानी
एशेज सीरीज से ठीक पहले टिम पेन ने अचानक ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट कप्तानी छोड़ दी है. दरअसल, टिम पेन सेक्सटिंग स्कैंडल में फंस गए हैं, जो कि चार साल पुराना है. इस कारण से उनको कप्तानी छोड़नी पड़ी है. इस विवाद में फंसने के बाद उनका एशेज सीरीज में भी खेलना असंभव लग रहा है. 17 नवंबर से ही ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. टिम पेन पर साल 2017 में एक महिला को अश्लील फोटो भेजने का आरोप लगा है.
टिम पेन पर लगे ये गंभीर आरोप
आरोप है कि टिम पेन ने साल 2017 में एक महिला को अपनी अश्लील फोटो भेजी थी और इसके साथ उन्होंने गंदे मैसेज भी भेजे थे. एशेज सीरीज से पहले ये खबर फैलने के बाद अब टिम पेन को ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट कप्तानी छोड़नी पड़ी है. टिम पेन की जगह तेज गेंदबाज पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान बनाया जा सकता है. हालांकि मार्नस लाबुशेन भी इस रेस में बताए जा रहे हैं. टिम पेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अपने बयान में कहा, ‘मैं आज ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान के पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर रहा हूं. यह अविश्वसनीय रूप से कठिन निर्णय है, लेकिन मेरे, मेरे परिवार और क्रिकेट के लिए सही है.’
रो पड़े टिम पेन
टिम पेन ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि वो अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगते हैं और अपने पद से इस्तीफा देते हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन ने भी टिम पेन के इस्तीफे की पुष्टि कर दी है. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के चेयरमैन ने कहा, ‘टिम ने अपने और परिवार के हितों को देखते हुए टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. बोर्ड उनके इस्तीफे को स्वीकार करता है.’ टिम पेन ये बताते हुए रो पड़े और कहा कि वो ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तानी छोड़ रहे हैं. हालांकि टिम पेन ने कहा कि वो टीम में बरकरार रहना चाहते हैं. टिम पेन ने कहा, ‘4 साल पहले मैंने एक सहकर्मी महिला को अश्लील मैसेज किया था. उस मामले की जांच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कर रहा था और मैंने पूरी जांच प्रक्रिया में हिस्सा लिया. जांच के वक्त क्रिकेट तस्मानिया ने पाया कि मैंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है. हालांकि जब वो घटना हुई थी तो मैंने माफी मांगी थी. मैंने अपनी पत्नी और परिवार से भी माफी मांगी थी.’
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, टिम पेन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी फीमेल को-वर्कर (महिला सहकर्मी) को अश्लील तस्वीरें भेजी हैं. इसके अलावा टिम पेन ने फीमेल को-वर्कर को गंदे मैसेज भी भेजे थे, जिनको यहां पर लिखना भी बहुत गलत होगा. साल 2018 में बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट कप्तानी छोड़नी पड़ीं थी. इसके बाद टिम पेन को ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट कप्तान बनाया गया था, लेकिन अब टिम पेन भी नए विवाद में फंस गए हैं. टिम पेन विवाहित हैं और तीन बच्चों के पिता भी हैं.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.