देश
एयरपोर्ट के पैरेलल टैक्सी-वे के लिए खोदा गड्ढा तालाब बना, बर्ड हिट की 5 घटनाएं हुईं
सूरत एयरपोर्ट पर रनवे के समानांतर 70 करोड़ की लागत से बनने वाले पैरेलेल टैक्सी ट्रैक का काम लंबे समय से रुका हुआ है। इसके लिए मिट्टी की जरूरत पूरी करने के लिए परिसर में ही खुदाई कर दी गई थी। इससे जो गड्ढा बना, उसमें बारिश का पानी भरने से तालाब बन गया है। इसमें मछलियां भी आ गई हैं।
ये मछलियां उछलकर टैक्सी ट्रैक पर आ रही हैं। इससे मुश्किलें बढ़ गई हैं। मछलियों से पक्षी भी आ रहे हैं। इससे बर्ड हिट की घटनाएं हो रही हैं। एयरपोर्ट के सूत्र ने बताया कि पिछले दो माह में बर्ड हिट की पांच घटनाएं हो चुकी हैं। जबकि पांच घटनाएं सस्पेक्टेड में दर्ज की गई हैं।
बर्ड हिट रोकने को संस्था ने झींगा तालाब हटाने का दिया था सुझाव
पिछले साल जनवरी में बर्ड हिट की घटनाओं को रोकने के लिए कोयंबटूर की सेकॉन (सलीम अली सेंटर फॉर अोर्निथोलॉजी एंड नेचरल हिस्ट्री) की टीम सूरत पहुंची थी। टीम एयरपोर्ट निदेशक और विमानन कंपनियों के साथ बैठक की थी।
सालभर पक्षियों पर स्टडी करने के बाद टीम इस तथ्य पर पहुंची थी कि एयरपोर्ट के आस-पास झींगा तालाब होने से पक्षी आते हैं। इन्हें हटाया जाना चाहिए। अब तो परिसर में ही तालाब बन गया है, तो पक्षियों का खतरा और बढ़ गया है।
डेडलाइन बीती, पर काम पूरा नहीं
फरवरी 2021 तक बनना था टैक्सी-वे, लेकिन ठेकेदार ने अभी तक काम पूरा नहीं किया
एयरपोर्ट पर पैरेलेल टैक्सी-वे फरवरी 2021 तक बनाना था। अभी तक यह काम पूरा नहीं हो पाया है। इसके लिए कॉन्ट्रैक्टर को नोटिस दिया गया था। पिछले साल ही नोटिस के जवाब में कॉन्ट्रैक्टर ने बताया था कि बारिश से काम शुरू नहीं कर पाया था। दिवाली की वजह से लेबर नहीं मिले थे।
बारिश बन रही है मुसीबत
एयरपोर्ट परिसर में बने गड्ढे में बारिश का पानी भरने से विमानों के लिए मुश्किल हो रही
ठेकेदार ने काम पूरा करने को 18 महीने का समय मांगा था। साल 2021 की दिवाली बीत गई और 2022 की दिवाली आने वाली है, लेकिन स्थिति जस की तस है। पैरेलल टैक्सी-वे का काम तो नहीं हो पाया, लेकिन उसके चक्कर में बड़ा तालाब बन गया है, जो विमानों के लिए मुसीबत साबित हो रहा है।
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.