देश
आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है मामला
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी, तत्कालीन सीआईडी चीफ पीवी सुनील कुमार और उनके खुफिया प्रमुख पीएसआर अंजनेयुलु के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है.
गुंटूर पुलिस ने वर्तमान विधायक और तत्कालीन सांसद रघुराम कृष्णम राजू की दर्ज की गई शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की है. उन्होंने आरोप लगाया था कि सीआईडी कार्यालय में उन्हें बेल्ट और लाठी से पीटा गया.
रघुराम कृष्णम राजू ने क्या कहा?
रघुराम कृष्णम राजू ने बताया कि 2021 में हैदराबाद में सीआईडी अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार किया था. इसके बाद हैदराबाद में स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं किया गया और ट्रांजिट अरेस्ट वारंट प्राप्त नहीं किया. फिर मुझे सीआईडी कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया और यहां मेरे साथ मारपीट की गई.
क्या आरोप लगाया?
रघुराम कृष्णम राजू ने आरोप लगाया है कि सीआईडी कार्यालय में पीवी सुनील कुमार के साथ कई पुलिस अधिकारी आए और उन्हें रबर बेल्ट और लाठी से पीटा. उन्होंने आगे दावा किया कि राज्य के तत्कालीन सीएम जगन मोहन रेड्डी के दवाब के कारण उन्हें दिल की बीमारी के संबंध में दवाइयां लेने की अनुमति नहीं दी.